Raigarh News: रायगढ़ से पूरे देश में पहुंचा श्री राम के ननिहाल का संदेशा-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ से पूरे देश में पहुंचा श्री राम के ननिहाल का संदेशा-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Raigarh News रायगढ़, 04 जून 2023/रायगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया कि उन्होंने इस विराट आयोजन के लिए रायगढ़ को चुना। उनकी इस पहल से रायगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी करने का मौका मिला। इस आयोजन के माध्यम से जिले ही नही बल्कि पूरे प्रदेश की जनता को देश विदेश में प्रचलित रामकथा के विविध रूपों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस आयोजन के द्वारा रायगढ़ से श्री राम के ननिहाल का संदेशा पूरे देश में पहुंचा है।

Read more: Raigarh News: बीवी के लिए बर्थडे गिफ्ट लेने गया युवक हुआ गर्ग ज्वेलर्स से जेवर लेकर फरार

Raigarh News इसके साथ ही उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, रामलीला समिति के साथ रायगढ़ की पूरी जनता के प्रति आभार जताया। जिनके सहयोग व सहभागिता से यह विराट आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो सका। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन ने रायगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दी है। दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने। पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर हर संभव व्यवस्था का प्रयास किया गया। किंतु यदि कहीं कोई कमी रह गई हो तो उसके लिए खेद है। आगे और बेहतर आयोजन करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button