Raigarh News: मदर्स डे के पहले जूटमिल पुलिस ने महिला को दिया तोहफा, महिला के गुम हुए दो बच्चों खोजकर की सुपुर्द – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: मदर्स डे के पहले जूटमिल पुलिस ने महिला को दिया तोहफा, महिला के गुम हुए दो बच्चों खोजकर की सुपुर्द

घर से खेलने निकले दो भाई हुए गुम, पुलिस की खोजबीन में रेलवे-स्टेशन पर मिले

Raigarh News *12 मई रायगढ़* । 12 मई मदर्स डे के ठीक पहले कल 11 मई को जूटमिल पुलिस ने गुम बालक की रिपोर्ट पर गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक महिला को उसके दो गुम हुए बच्चे खोजकर सुपुर्द किया गया है। कल रात थाना जूटमिल में चमड़ा गोदाम क्षेत्र में रहने वाली महिला आकर टीआई मोहन भारद्वाज को बताई कि उसके दो लड़के 10 साल और 7 साल के घर से खेलने निकले थे जिनका आसपास पता नहीं चल रहा है । महिला की दशा देखकर थाना प्रभारी उसे दिलासा दिए और सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिना विलंब किए हुए अपने स्टाफ और पेट्रोलिंग को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और इलाके के मार्केट एरिया में गुम बच्चों की फोटो दिखाकर खोजबीन करने निर्देशित किए। पुलिस की फुर्ती रंग लाई दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन के पास मिले जिन्हें पुलिस टीम थाना लेकर आयी, मासूम बच्चों ने खेलते खेलते मोहल्ले से काफी दूर भटक कर रेलवे स्टेशन की ओर चले जाना बताए ।

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News थाना प्रभारी ने दोनों बच्चों को उसके मां के सुपुर्द किया गया । गुम बालकों की मां ने जूटमिल पुलिस को तत्परता से बच्चों की खोजबीन के लिए धन्यवाद दी । जूटमिल पुलिस का मदर्स डे के पहले महिला को दिया गया सबसे बड़ा तोहफा था ।

Related Articles

Back to top button