Raigarh News: भतीजे ने अपने ही चाचा को मारने के लिए दोस्त को दी सुपारी और फिर भतीजे और दोस्त ने मिलकर की हत्या – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: भतीजे ने अपने ही चाचा को मारने के लिए दोस्त को दी सुपारी और फिर भतीजे और दोस्त ने मिलकर की हत्या

Raigarh News रायगढ़ में 10 हजार रुपए में एक युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। भतीजे और दोस्त ने मिलकर संजय के सिर पर कई वार किए। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुरानी रंजिश में 4 दिसंबर को की गई इस वारदात के बाद शनिवार को मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

संजय प्रधान और अशोक प्रधान के बीच लड़ाई हुई थी, उस वक्त संजय का भतीजा कुलदीप भी वहां मौजूद था। जिसने गांव के ही एक युवक कृष्णा को हत्या की सुपारी दी। साजिश के तहत 4 दिसंबर को कृष्णा और संजय ने खूब नशा किया।

Read more: छत्तीसगढ़ में चंद पैसों के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या,फिर आरोपी ने खुद किया सरेंडर,जानिए पूरा मामला…

इसके बाद कुलदीप और कृष्णा ने सुनसान जगह देखकर संजय प्रधान को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाए। संजय भागते हुए गांव के सीसी रोड की ओर आ गया। तब कृष्णा ने उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हत्या के बाद दोनों मौके से भाग निकले और बाद में पुलिस को भी गुमराह करते रहे।

दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया

पुलिस टीम ने दोनों संदेही कुलदीप और कृष्णा राठिया समेत 7-8 अन्य संदेहियों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन गांव के लोगों ने बताया कि वारदात की शाम संजय प्रधान, कृष्णा राठिया और कुलदीप प्रधान को साथ में देखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने गुनाह स्वीकार कर लिया।

आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Raigarh News पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णा राठिया के मेमोरेंडम कथन पर घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी कृष्णा राठिया उम्र 35 साल और कुलदीप प्रधान उम्र 20 को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button