Raigarh News :कलेक्टर बंगला के पीछे युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस,युवक की पॉकेट में मिला... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News :कलेक्टर बंगला के पीछे युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस,युवक की पॉकेट में मिला…

Raigarh News *रायगढ़* । आज दिनांक 09.06.2022 के सुबह थाना कोतवाली में सूचना मिला कि डीएम बंगला के पीछे आउटर बाउंड्री वॉल के अंदर खंडहर नुमा टायलेट ब्लॉक में एक अज्ञात युवक उम्र करीब 25-30 वर्ष का शव लोहे के पाइप में चमड़े की बेल्ट को फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मृतक के पास से प्लेटफार्म टिकट व परिचय पत्र मिला है । प्रारंभिक जांच में मृतक के सीतापुर थाना क्षेत्र का होने की जानकारी मिल रही है, परिजनों के बताए अनुसार मृतक अपने साथियों के साथ दिगर राज्य कमाने खाने गया था, जो बीते रात रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात्रि करीब 11 बजे अपने साथियों के साथ उतरा है । मृतक के साथी रेलवे स्टेशन से उतरकर कहां गए तथा मृतक रायगढ़ में क्यों रुका इस संबंध में मृतक के वारिसान, दोस्तों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में सीतापुर थाने में सूचना दी गई है । जांच में आए तथ्यों पर अग्रिम विधि अनुरूप कार्यवाही की जावेगी ।

Related Articles

Back to top button