रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: जिंदल गेट नंबर 2 के सामने डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, इलाके मे मचा हड़कंप

Raigarh News तमनार थाना क्षेत्र से सुबह आगजनी का मामला सामने आया है। जिंदल के गेट नंबर 2 के सामने खड़े एक डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई है। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह 7:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे में कोई जनहानी की खबर नहीं है।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत जारी है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि टैंकर डीजल से भरा हुआ है। फिलहाल दमकल कर्मी फायर ब्रिगेट की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं


घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खामी को आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इसकी गहराई से जांच कर रहे हैं। टैंकर और आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली करा लिया गया था ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button