Raigarh News: चिराईपानी मेन रोड किनारे ‍मिले शव की जांच पर हत्या का अपराध दर्ज – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: चिराईपानी मेन रोड किनारे ‍मिले शव की जांच पर हत्या का अपराध दर्ज

Raigarh News:*रायगढ़* । दिनांक 04.11.2022 को थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम चिराईपानी मेन रोड किनारे जूटमिल में रहने वाले सुजीत कुमार मिश्रा पिता बासुनंदन मिश्रा उम्र 49 वर्ष का शव मिला था । प्रथम दृष्टया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पूंजीपथरा पुलिस मर्ग पंचनामा कर शव का पोस्ट मार्टम कराया गया, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला दबाकर हत्यात्मक प्रवृत्ति का होना पाये जाने पर कल दिनांक 06.11.2022 को अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पूंजीपथरा पुलिस मृतक के वारिसान, उसके परिचितों से पूछताछ कर सभी पहलुओं पर जांच कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button