छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Flight News: रायपुर से रीवा का सफर होगा आसान; कल से शुरू होगी फ्लाइट सेवा, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

CG Flight News: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। रायपुर से पहली बार मध्यप्रदेश के रीवा के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एलायंस एयर की ओर से यह सेवा 17 मार्च 2026 से शुरू होगी। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के बाद रीवा तीसरा शहर होगा, जहां छत्तीसगढ़ के लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे।

 

CG Flight News: फ्लाइट और बुकिंग विवरण

नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक किराया रायपुर से रीवा के लिए ₹3,614 और रीवा से रायपुर के लिए ₹4,293 तय किया गया है। सीटों की उपलब्धता और डिमांड के अनुसार किराया बढ़-घट सकता है।

 

read more BJP Candidate List West Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

 

 

उड़ानों का शेड्यूल

एलायंस एयर की ओर से फिलहाल यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर एयरलाइन इस सेवा में और उड़ानों का समावेश कर सकती है।

 

फ्लाइट मार्ग

CG Flight Newsएयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रीवा में रुकेगी और उसके बाद रायपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह, रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इस नई फ्लाइट सेवा से रायपुर और रीवा के बीच हवाई संपर्क आसान होगा और दोनों राज्यों के यात्रियों को समय की बचत के साथ बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button