Raigarh News:-खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, उसकी बाइक भी मिली पास में, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:-खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, उसकी बाइक भी मिली पास में, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Raigarh News  खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहंुचकर मामले की जांच में जुट गई है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

Also Read Korba News:-निजात अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजपुर गांव में एक खेत में आज सुबह एक अज्ञात युवकी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से गांव में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई।

Also Read Raigarh News:- धारदार हथियार के साथ घूमते पकड़े गये दो युवकों पर जूटमिल पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई……

गांव वालों की सूचना के बाद लैलूंगा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को घटना स्थल के पास एक टीव्हीएस स्पोर्ट बाईक बिना नंबर के मिला है जिसके हैंडल में एक गमछा बंधा हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Also Read Raigarh News :-एक माह में प्राकृतिक आपदा के 43 प्रकरणों का निराकरण, परिजनों को दी गई 1.72 करोड़ की सहायता राशि

Raigarh News लैलूगा पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और गांव वालों से मृतक युवक के संबंध में पूछताछ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button