कोरबा

Korba News:-निजात अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

Korba News पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 12- 11-2022 को नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बिक्री करने वाले मोतीसागर पारा निवासी गोविंदा सागर पिता रतन लाल सागर उम्र 26 वर्ष का राताखार तिराहा चौक के पास शराब बिक्री हेतु ग्राहक का तलाश करने पर मुखबीर से सूचना मिलने पर बताए अनुसार दिए पते पर आरोपी उपस्थित मिलने पर पूछताछ करने व उनकी तलाशी लेने पर थैले में लगभग 07 लीटर देशी मशाला जब्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कोतवाली पुलिस की अवैध काम करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Also read Raigarh News:- धारदार हथियार के साथ घूमते पकड़े गये दो युवकों पर जूटमिल पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई……

नाम आरोपी :–

Korba News  गोविंदा सागर पिता रतन लाल सागर उम्र 26 वर्ष निवासी मोतीसागर पारा थाना कोतवाली कोरबा

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button