Raigarh News: ओपी चौधरी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत अयोग्य घोषित करने की मांग – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: ओपी चौधरी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत अयोग्य घोषित करने की मांग

Raigarh News रायपुर न्यूज/रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं थाना खामहारडीह रायपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए बतलाया कि ट्विटर X, फेसबुक एवं अन्य सोसल मीडिया प्लेटफार्म में ओपी चौधरी ने एक महिला पर्वतारोही याशी जैन का वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं मेरी फोटो लगाकर स्वयं के लिए वोट की अपील की जा रही है, जिसे हजारों लोगों ने देखा और सुना है।

Raigarh news
Raigarh news

Read more: Raigarh News: सी-विजिल एप से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Raigarh News जब मैंने याशी जैन और उनके पिता अखिलेश जैन से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने लिखित रूप से जबाव दिया है कि यह वीडियो याशी जैन द्वारा नही बनाया गया, किसी कार्यक्रम में पत्रकारों से गैर राजनैतिक बातचीत के अंश को उठाकर उसका राजनैतिक लाभ लेने के लिए यह वीडियो ओपी चौधरी द्वारा तैयार किया गया तथा जनता को गुमराह करने के लिए इसमें कांग्रेस पार्टी के नेताओं की फोटो का दुरुपयोग किया गया है। यह कूटरचित और भ्रामक वीडियो ओपी चौधरी द्वारा राजनैतिक लाभ की पूर्ति के लिए इस्तेमाल कर चुनावी फायदा उठा रहा है, जिससे चुनाव आयोग के सुचिता पूर्वक चुनाव अभियान पर धक्का लगा है और चुनाव दूषित हुआ है, साथ ही इस विडियो के वायरल होने से कांग्रेस पार्टी के नेताओं की छबि जनता में खराब हो रही है उक्त कृत्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और मतदाता को भी दिग्भ्रमित करने का षड्यंत्र है। प्रवीण जैन ने शिकायत पत्र में कूटरचना, धोखेबाजी, जालसाजी, मानहानि और षड्यांत करने पर ओपी चौधरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button