Raigarh News:-एकता दौड़" में पुलिस लाइन और 6वीं बटालियन के पुलिसकर्मी दौड़ लगाकर दिये राष्ट्रीय एकता का संदेश.... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:-एकता दौड़” में पुलिस लाइन और 6वीं बटालियन के पुलिसकर्मी दौड़ लगाकर दिये राष्ट्रीय एकता का संदेश….

Raigarh News रायगढ़ । जिला पुलिस द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में 21 से 31 अक्टूबर तक “पुलिस झंडा दिवस” मनाया जा रहा है । इस दौरान शहीदों की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, रंगोली आदि का आयोजन किया गया । विदित है कि 31 अक्टूबर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को पूरा देश राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाता है, इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने पुलिस लाइन एवं 6वीं बटालियन उर्दना द्वारा संयुक्त रूप से “एकता दौड़” आयोजित किया गया था,

Also read Netflix Rules in India: अब पासवर्ड शेयरिंग का नहीं रहेगा सिस्टम, ‘Profile Transfer’ फीचर हुआ शुरू- जानिए क्या होगा फायदा

Raigarh News  आज सुबह 7:00 बजे “एकता दौड़” को उर्दना पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । दौड़ में स्थानीय जन प्रतिनिधि, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, 6वीं बटालियन के कंपनी कमांडर जीबोलाल चौहान सहित बड़ी संख्या में बटालियन व पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी एकसाथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिये ।

Related Articles

Back to top button