Raigarh News: उपचुनाव में वार्ड नंबर 27 से सरिता ठाकुर बनीं भाजपा प्रत्याशी

Raigarh News रायगढ़, 21 दिसंबर। शहर के वार्ड क्रमांक 27 में आगामी 9 जनवरी को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिया है। पूर्व पार्षद राजेन्द्र सिंह ठाकुर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाते हुए सियासी महासंग्राम का रणभेरी फूंक दिया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वार्ड नंबर 27 में होने वाले बहुप्रतीक्षित उपचुनाव में श्रीमती सरिता ठाकुर पर भरोसा जताते हुए उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। चूंकि, युवा भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह ठाकुर इस वार्ड के पहले पार्षद रह चुके हैं, इसलिए उनकी जमीनी कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा और उम्मीद है कि उपचुनाव में यहां भगवा झंडा लहराएगा।
Read more:गौहर खान के घर गूंजने वाली है किलकारी, वीडियो शेयर कर साझा की ये खुशखबरी
Raigarh News: गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद संजना शर्मा के असमय खुदकुशी के बाद से यह पद रिक्त था। ऐसे में आगामी 9 जनवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट के संभावित दावेदारों में पूर्व महिला अध्यक्ष बरखा सिंह, रानी सोनी और संजुक्ता सिंह राजपूत हैं।



