मनोरंजन

गौहर खान के घर गूंजने वाली है किलकारी, वीडियो शेयर कर साझा की ये खुशखबरी

Gauhar Khan:बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. गौहर खान और उनके पति जैद दरबार जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

गौहर खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘Bismillah hir Rahmaan nir Raheem, आपके प्यार और आर्शीवाद की जरूरत है. शादी के लेकर इस खूबसूरत सफर का अहसास के सफर तक’. गौहर खान की इस खबर से उनके फैन्स भी खुशी से झूम उठे हैं. शादी की सालगिरह से कुछ ही दिनों पहले गौहर ने अपने फैन्स के साथ ये खुशखबरी साझा की है.

Read more:बाजार में चार दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, SGX Nifty में 45 अंकों की तेजी 

2020 में की शादी
Gauhar Khan:गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार को कबूल है बोलकर अपना हमसफर चुना था. अब शादी की दूसरी सालगिरह से कुछ ही दिनों पहले गौहर ने मां बनने की खबर शेयर की है. 39 साल की गौहर अब जल्द ही मां बनने वाली हैं. गौहर और जैद के परिवार में प्रेग्नेंसी की खबर के बाद जश्न का माहौल है. गौहर खान औक जैद दरबार अब जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. गौहर के शेयर किए वीडियो पर फैन्स ने भी बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button