रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी, कोतवाली पुलिस के हाथ आए 3 स्थायी वारंट

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी है । इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा *3 स्थाई वारंटी* को मुखबिर लगाकर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Read more:Raigarh News:हाई स्कूल रामभांठा में पुलिस महिला रक्षा टीम दी छात्र-छात्राओं को यौन अपराधों की जानकारी

Raigarh News: कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 180/2011 धारा 302 , 201, 34 भादवि के आरोपित फरार वारंटी, तथा वर्ष 2015 के अपराध क्रमांक 544/2015 धारा 457, 380 ताहि के आरोपी रोशन शर्मा, वर्ष 2015 के अपराध क्रमांक 758/15 धारा 341, 294, 506, 323, 427, 34 भादवि के आरोपी मनोज कुमार को जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में मुखबीर लगाकर वारंटियों को पकड़ा गया है । वारंटी लंबे समय से फरार थे, न्यायालय उपस्थित नहीं हो रहे थे वारंटियों की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे,प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, आरक्षक अजय साय, सुशील मिंज की प्रमुख भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button