Raigarh News:जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रवक्ता व युवा पत्रकार ‘शैलेश मनहर’ का आकस्मिक निधन, शहर में शोक की लहर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रवक्ता व युवा पत्रकार ‘शैलेश मनहर’ का आकस्मिक निधन, शहर में शोक की लहर

Raigarh News: रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रवक्ता एवं शहर के युवा पत्रकार शैलेश मनहर का आज प्रातः इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिजनों समेत समूचे पत्रकार जगत व कांग्रेस परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। बता दें कि शैलेश मनहर न्यूज 24×7 छत्तीसगढ़ एवं केलो प्रवाह वेब पोर्टल में अपनी सेवाएं देते थे। शैलेश बहुत कम समय में अपनी लेखनी से अपनी पहचान बनाने में सफल हुए थे, इसके अलावा वे राजनीति में भी सक्रिय थे और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाते थे। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। अंतिम दर्शन को लेकर उनके निज निवास राजीव नगर दूध डेयरी में लोगों का तांता लग रहा है। उनका अंतिम संस्कार 11 बजे दूध डेयरी स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button