Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6,000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा के साथ आया नया स्मार्टफोन

Redmi 17C 5G launch : Xiaomi ने पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया था जो कि 7 अक्टूबर दिन बुधवार यानि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस Redmi फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट शामिल किया गया है। इस फोन को शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स अमेजन से खरीदा जा सकता है।
Redmi 17C 5G की कीमत से लेकर देखे वेरिएंट और उपलब्धता
Redmi 17C 5G बुधवार यानि आज से बिक्री के लिए Xiaomi की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ-साथ अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो गया है। Redmi 17C 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में आता है। ग्राहक इस फोन को कॉफी ब्रू, पर्पल डॉन और डार्क नाइट जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Redmi 17C 5G की मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले (Display): फोन में 6.9 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 810 निट्स तक है।
- प्रोसेसर (Processor): इसमें परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है।
- रैम और स्टोरेज (RAM & Storage): यह फोन 4GB/6GB RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। [
- कैमरा (Camera): फोटोग्राफी के लिए पीछे 50 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा और आगे 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- बैटरी और चार्जिंग (Battery & Charging): इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि यह फोन महज 90 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम (OS): यह फोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है।
- अन्य फीचर्स: सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और पानी-धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। साथ ही इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी उपलब्ध है।
Redmi 17C 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव हो सकता है। वहीं वेट टच टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि फोन के टच को गीली ऊंगलियों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.05 मिमी और वजन 211 ग्राम है।
One Comment