रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:एनएसएस कैंप और वार्षिक महिला अधिवेशन में कोतरारोड़ पुलिस लगाई जन चौपाल….

 

 

Raigarh News:*रायगढ़* । आज दिनांक 24.12.2022 को थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम उच्चभिट्टी में एनएसएस कैंप तथा ग्राम कोसमपाली में वार्षिक महिला अधिवेशन कार्यक्रम में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा “जन चौपाल” कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्राओं तथा युवती, महिलाओं को विविध अपराधों की जानकारी एवं बचाव के उपाए देकर उन्हें जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से बालकों के अधिकारों की जानकारी दिया गया तथा महिला सुरक्षा संबंधी ”अभिव्यक्ति ऐप”, हेल्प लाइन नम्बर डॉयल 112 की जानकारी देकर उसके उपयोगिता के संबंध में बताये ।

Read more:छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कांग्रेस नेता की गई जान 

Raigarh News:वार्षिक महिला अधिवेशन के कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने युवतियों को महिला संबंधी अपराध- अनाचार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही, दहेज प्रताडना, अपहरण, बाल विवाह, मानव तस्करी, एसिड अटैक, लैंगिक व साइबर अपराधों की जानकारी देकर पीड़ित को प्राप्त होने वाली सहायता, क्षतिपूर्ति के संबंध में जानकारी दिया गया और ऐसी घटनाओं की शिकायत थाने में कर आरोपी को सजा दिलाने प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतरारोड़ के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवती को पुरस्कार वितरण भी किया गया ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button