देश

Punjab Budget 2025: Punjab Budget 2025: वित्त मंत्री ने 2.36 लाख करोड़ रुपए का किया बजट पेश, आइये देखे किसे क्या मिला और किस पर विशेष ध्यान दिया गया

Punjab Budget 2025: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में कई बड़े एलान किए गए हैं। बजट में पंजाब की जनता के लिए क्या बड़े एलान किए गए हैं और किन विषयों पर अधिक फोकस किया है। आइए, जानते हैं।

चार साल में बजट 80.22 करोड़ बढ़ा

2022: 1,55, 860 करोड़ रुपये

2023: 1,96, 462 करोड़ रुपये

2024: 2,04, 918 करोड़ रुपये

2025: 2,36, 080 करोड़

सरकार की प्रमुख घोषणाएं

रंगला पंजाब के लिए 585 करोड़ का बजट रखा गया।

अगले साल पंजाब में ड्रग्स जनगणना के लिए 150 करोड।

कैशलेस इलाज के लिए बीमा 5 लाख से 10 लाख।

सीएम लाइट योजना आएगी, ढाई लाख स्ट्रीट लाइट लगेगी।

हर गांव खेल मैदान 3 हजार इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़।

इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए 250 करोड़।

पंजाब की जेलों में एआई बेस्ड सीसीटीवी कैमरे।

406 सरकारी सेवाएं अब 120 की जगह 50 रुपये में।

बजट में महिलाओं के लिए क्या हुए एलान?

विधवा महिलाओं के लिए 6,175 करोड़ रुपये।

आशीर्वाद स्कीम के लिए 360 करोड़।

महिलाओं की मुफ्त बस सेवा के लिए 450 करोड़

आईटीआई इंजीनियरिंग ट्रेड कोर्स का राज्य व्यापी विस्तार होगा।

बजट में विद्यार्थियों के लिए क्या हुए एलान?

425 प्राथमिक स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदला जाएगा।

एनिमेशन और डिजिटल सिस्टम को स्कूलों में लागू किया जाएगा।

4,098 सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

पंजाबी भाषा और साहित्यिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की योजना

खिलाड़ियों के लिए क्या?

खेलदां पंजाब बदलदा पंजाब के तहत पूरे पंजाब में बनेंगे स्टेडियम

तीन हजार गांवो में इंडोर जिम।

13 सेंटर आफ स्पोट्स एक्सीलेंस आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैंस

इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियाें को वित्तिय सहायता

किसानों के लिए किया हुए एलान?

Punjab Budget 2025किसानों को 9 हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी देना

पराली प्रबंधन के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।

मक्की की खेती करने पर 17,500 प्रति एकड़ सब्सिडी

पशुओं के लिए 6 जिलों में वेटरनरी पॉलीक्लीनिक में वार्ड बनेंगे

बठिंडा, कपूरथला, गुरदासपुर में फसल विभिन्नता को उत्साहित करना।

Related Articles

Back to top button