Poorva Express Train Accident Fire: इस ट्रेन में लगी अचानक आग, धुआं उठता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, जाने पूरी घटना – RGH NEWS
देश

Poorva Express Train Accident Fire: इस ट्रेन में लगी अचानक आग, धुआं उठता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, जाने पूरी घटना

 Poorva Express Train Accident Fire

दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में आज सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट में अचानक आग लग गई। यह हादसा गंजख्वाजा स्टेशन के पास हुई, जो DDU रेल मंडल (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) के अंतर्गत आता है।  जैसे ही ट्रेन DDU स्टेशन से चली, कुछ ही दूर जाने के बाद पार्सल वाली बोगी से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर यात्रियों ने जोर-जोर से चिलाने लगे जिसके पश्चात तुरंत ट्रेन के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई।

Train Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा, कई घायल

Read More:Raigarh News: बरौद-जामपाली माइंस में अवैध गतिविधियों का अड्डा बना, कंपनियों पर लगे गंभीर आरोप

आग लगने की क्या है वजह..??

इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत लोको पायलट और अन्य रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि पार्सल बोगी के ब्रेक पैड जाम हो गए थे, जिससे ब्रेक बाइंडिंग की स्थिति बन गई और उसी के चलते गर्म होकर चिंगारी से उसमें आग लग गई। ब्रेक बाइंडिंग तब होती है जब ट्रेन के ब्रेक सही तरीके से खुल नहीं पाते और लगातार घिस- घिस कर के कारण अत्यधिक गर्म हो जाते हैं। यही गर्मी आग लगने का कारण बनी।

रेल कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

रेल कर्मियों ने तुरंत सूझ-बूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया। आग फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान किसी भी यात्री को किसी भी प्रकार की कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि आग केवल पार्सल बोगी तक सीमित रही।

Poorva Express Train Accident Fire

जांच के बाद फिर से रवाना हुई ट्रेन

जब आग बुझा दी गई तो रेलवे की तकनीकी टीम ने पार्सल बोगी को अच्छी तरह से जांचा। उन्होंने देखा कि ट्रेन का बाकी हिस्सा बिलकुल ठीक है या नहीं। जब यह तय हो गया कि सब कुछ सुरक्षित है तब ट्रेन को दोबारा गया की ओर रवाना किया गया।

Read More:Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 10 मई से 8 जून तक बंद रहेगा हाईकोर्ट, जरूरी केस की ही होगी सुनवाई…

DDU मंडल के अधिकारियों ने कहा कि:-

फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है। साथ ही रेल कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि आगे से ऐसा हादसा फिर न हो। रेलवे ने यात्रियों को विश्वास दिलाया है कि उनकी सुरक्षा सबसे जरूरी है और इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button