देश

PM Modi Mann Ki Baat: PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इन मुद्दों पर की चर्चा…

PM Modi Mann Ki Baat: नए साल की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। यह इस रेडियो प्रसारण का 118वां एपिसोड है। आमतौर पर यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है, लेकिन इस बार आखिरी रविवार को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस है। ऐसे में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एक हफ्ते पहले प्रसारित किया गया।

 

Read more Arvind Kejriwal Attack Update: अरविंद केजरीवाल पर हमला को लेकर CM आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप…

 

 

इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात’ कार्यक्रम के 118वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।। इस बार का गणतंत्र दिवस बहुत विशेष है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्व को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। संविधान सभा के दौरान अनेक विषयों पर लंबी-लंबी चर्चाएं हुईं। वो चर्चाएं संविधान सभा के सदस्यों के विचार, उनकी वाणी हमारी बहुत बड़ी धरोहर है। आज मन की बात में मेरा प्रयास है कि आपको कुछ महान नेताओं की ऑरिजनल आवाज सुनाऊं। जब संविधान सभा ने अपना काम शुरू किया तो बाबा साहेब अंबेडकर ने परस्पर सहयोग को लेकर बहुत महत्वपूर्ण बात कही थी। बाबा साहेब इस बात पर जोर दे रहे थे कि संविधान सभा एक साथ, एक मत और मिलकर सभी के हित के लिए काम करे।” इस दौरान पीएम मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऑडियो क्लिप सुनाई।

 

Related Articles

Back to top button