PM Modi के आवास के ऊपर उड़ता नजर आया Drone, जांच में जुटी पुलिस…

Drone Spotted Over PM Modi Residence: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर ड्रोन जैसी चीज उड़ती नजर आई है. आज सुबह पांच बजे दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी मिली. सुबह 5 बजे के आसपास PCR को एक कॉल मिला कि एक ड्रोन जैसी उड़ती हुई चीज़ प्रधानमंत्री आवास (PM Residence) के ऊपर है. पुलिस ने इसकी पुष्टि की. हालांकि पुलिस ने जब इसकी जांच की तो अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है. इसके अलावा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी कुछ नहीं मिला है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.
दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम आवास (PM residence) के ऊपर, जो कि पूरी तरह से नॉन-फ्लाई जोन है, वहां एक ड्रोन जैसी चीज़ उड़ती हुई नजर आई है.
Read more CG News: दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैलाया दहशत…
Drone Spotted Over PM Modi Residenceदिल्ली पुलिस ने बताया कि सुबह NDD कंट्रोल रूम को इसके बारे में जानकारी मिली थी कि पीएम आवास के पास एक अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट मिला है. ये जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में पूरी जांच की है लेकिन इस तरह का कोई भी ऑब्जेक्ट अभी तक नहीं मिला है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (ATC) के पास भी जानकारी दी गई और उन्हें भी पीएम आवास के पास कुछ ऐसा उड़ता हुआ नजर नहीं आया है.

