छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैलाया दहशत…

CG News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सूर्या विहार में रविवार को अज्ञात युवकों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. आरोपी वैगन आर कार से घटनास्थल पहुंचे हुए थे और फायरिंग कर फरार हो गए थे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना में शामिल कार और एयर गन को जब्त किया है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, सूर्या विहार निवासी शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराया कि रविवार सुबह 7:30 बजे के आसपास दो युवक वैगनआर कार में उनके घर के पास आए और घर के सामने खड़ी उनकी स्विफ्ट कार में तीन बार फायर कर फरार हो गए. फायर से गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है. घटना को अंजाम देकर वैगन आर कार सवार बदमाश बसंत वाटिका की तरफ भाग गए. पीड़ित ने उनका पीछा कर उनके गाड़ी के भागने का वीडियो भी बनाया. जिसमें गाड़ी का नंबर सीजी 10 एसी 9815 दिखाई दे रहा था.

 

Read More छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक गरज चमक के साथ बारिश की चेताबानी..

 

 

CG Newsइस मामले में सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त एयर पिस्टल सहित वैगन आर कार को जब्त किया गया है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई.

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button