देश

PM Modi आज जारी करेंगे 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के खास सिक्के, जाने क्यों खास है ये सिक्के

Special Coin: पीएम मोदी आज 1 रुपये, 2 रुपये 5, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की स्पेशल सीरीज जारी करेंगे. ये सिक्के बेहद खास हैं क्योंकि इन स्पेशल सीरीज के सिक्कों को नेत्रहीन भी आसानी से पहचान सकते हैं. पीएमओ ने इसकी जानकारी दी है.

PMO ने दी जानकारी 

पीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया है कि पीएम 6 जून, 2022 यानी आज सुबह करीब 10.30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का उद्घाटन करेंगे. इसमें कहा गया है, ‘प्रधान मंत्री 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की विशेष श्रृंखला भी जारी करेंगे.’

क्यों ख़ास हैं ये सिक्के?

आपको बता दें कि स्पेशल सीरीज के तहत इन सिक्कों पर AKAM का लोगो होगा. पीएमओ के बयान में कहा है, ‘सिक्कों की इन स्पेशल सीरीज  में AKAM के लोगो की थीम होगी और दृष्टिबाधित व्यक्तियों को भी आसानी से पहचाना जा सकेगा. इस सप्ताह को 6 से 11 जून, 2022 तक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (AKAM) के हिस्से के रूप में मनाया जा रहा है.’

ख़बर शेयर करें:

Back to top button