PM मोदी का बड़ा ऐलान, 15 से 18 साल के बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने 3 जनवरी से 15 से 18 साल के उम्र को वैक्सीन शुरू करने की घोषणा की। PM ने कहा कि 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं उन्हें अगले साल 3 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही जल्द ही नेजल और डीएनए वैक्सीन भी शुरू की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले DCGI ने बच्चों के वैक्सीन के लिए कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज को मंजूरी दी।
प्रधानमंत्री ने कोरोना के नए वैरिएंट से भयभीत नहीं होने को कहा। उन्होंने कहा कि नए संक्रमण से डरे नहीं, बल्कि बचाव और कोविड नियमों का पालन करें। इसके अलावा पीएम ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने कहा – हम इस वर्ष के अंतिम सप्ताह में है। 2022 बस आने ही वाला है। आप सभी इसके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन उत्साह और उमंग के साथ ही ये समय सचेत रहने का भी है। आज कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से संकट बढ़ा है।
भारत में भी ये संकट बढ़ा है। सावधान रहें, सतर्क रहें, पैनिक न करें। मास्क का उपयोग करें, थोड़ी-थोड़ी देर पर हाथ को धोते रहें। अब जब वायरस म्यूटेट हो रहा है, तो हमारी इनोवेशन की क्षमता भी बढ़ी है। आज हमारे पास 18 लाख आइसोलेशन बेड्स हैं।
1 लाख 40 हजार आइसीयू बेड्स हैं। 90 हजार विशेष बेड्स बच्चों के लिए हैं, अगर हम सब कुछ मिला दें तो। 3000 से ज्यादा पीएसए ऑक्सजीन प्लांट्स काम कर रहे हैं. 4 लाख ऑक्सीजन सिलेंड दिए गए हैं। 141 करोड़ वैक्सीन डोज के मुश्किल लक्ष्य को भारत पार कर चुका है।वयस्क जनसंख्या में कम से कम 90 फीसदी को वैक्सीन की एक डोज लगायी जा चुकी है।भारतवासी इस पर गर्व करेंगे कि हमने सभी विपरीत परिस्थितियों के बीच यह किया।
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के मुख्य अंश:
भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था. ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है.
आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है.
आज हर भारतवासी इस बात पर गर्व करेगा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे विस्तारित और कठिन भौगोलिक स्थितियों के बीच इतना सुरक्षित वैक्सीनेशन अभियान चलाया. कईं राज्य और विशेषकर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्यों जैसे गोवा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ने शत प्रतिशत सिंगल डोज वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है.
हम सभी जानते हैं कि कोरोना अभी गया नहीं है, ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है. देश और देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए हमने निरंतर काम किया है. 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा. 2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी.
बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन’
पीएम मोदी ने कहा, ’15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन (Corona Vaccine for Children) प्रारंभ होगा. 2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी.’
‘सीनियर सिटीजन को लगेगी बूस्टर डोज’
प्रधानमंत्री ने कहा, ’60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा. ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा.’
‘हेल्थ वर्कर को भी लगेगी एक्स्ट्रा डोज’
उन्होंने कहा, ‘हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है. वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं. इसलिए Precaution की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose भी प्रारंभ की जाएगी. इसकी शुरुआत 2022 में, 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी.’
इस साल 16 जनवरी से शुरू हुआ वैक्सीनेशन’
उन्होंने कहा कि भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था. ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है. कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बड़ा तरीका है.’
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि हम इस साल के अंतिम सप्ताह में हैं और आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं. उत्साह उमंग के साथ ही यह समय सचेत रहने का भी है. दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है. भारत में कुछ मामले सामने आए हैं. सभी से अपील है कि पैनिक न करें, लेकिन सतर्क जरूर रहें.
‘कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें’
प्रधानमंत्री ने कहा कि मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और हाथ धोते रहें. उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हमारी क्षमता बढ़ रही है. अब देश के पास 18 लाख आइसोलेशन बेड्स, 1.40 लाख आईसीयू बेड्स हैं. कुल बेड्स को मिलाकर 90 हजार बेड बच्चों के लिए भी हैं. देश में 3 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट आज काम कर रहे हैं.