देश

PM की जान जोखिम में डाली गई,स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर चन्नी सरकार चौतरफा घिरती नजर आ रही है. अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी से नफरत करती है, लेकिन पंजाब में कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे. इस घटना से साबित हो चुका है कि पंजाब में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था का बुरा हाल है.

स्मृति ईरानी ने पूछा कि इस घटना के बाद राज्य की पंजाब कांग्रेस ने कोई संवाद क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ मजाक हुआ, इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ. पीएम की जान जोखिम में डाली गई. प्रधानमंत्री के खिलाफ इस साजिश का देश समर्थन नहीं करेगा.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button