Oppo Reno 16: 7000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Oppo Reno 16: 7000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo Reno 16 सीरीज की भारत में एंट्री हो गई है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन Reno 16 और Reno 16c भारतीय बाजार में पेश किए हैं। ये दोनों फोन देखने में एक जैसे हैं। हालांकि, इनके हार्डवेयर फीचर में अंतर देखने को मिलेगा। ये दोनों फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Oppo Reno 15 और Reno 15c को रिप्लेस करेंगे। यह सीरीज 7000mAh की दमदार बैटरी और AI फीचर्स से लैस है।

 

 

Oppo Reno 16, Reno 16c की कीमत

ओप्पो के ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज में आते हैं। Reno 16 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 67,999 रुपये में आता है।

 

वहीं, Reno 16c को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 49,999 रुपये और 55,999 रुपये है।

 

ओप्पो रेनो 16

कंपनी फोन की खरीद पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये दोनों फोन 9 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक ई-स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

Oppo Reno 16 Oppo Reno 16c

8GB + 128GB 46,999 रुपये

8GB + 256GB 61,999 रुपये 49,999 रुपये

12GB + 256GB 67,999 रुपये 55,999 रुपये

Oppo Reno 16 के फीचर्स

ओप्पो का यह फोन 6.32 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम बॉडी मिलेगा। साथ ही, यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। कंपनी दावा करती है कि फोन पानी में डूबने और धूल-मिट्टी में भी खराब नहीं होगा।

 

यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 AI चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिलेगा। इस फोन में 6,700mAh की बैटरी और 80W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दिया गया है।

 

 

ओप्पो रेनो 16

Reno 16 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो प्रोट्रेट और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। AI फीचर्स की बात करें तो यह फोन AI Mind Pilot, AI Snap Key, AI Mind Space, AI Bill Manager, AI Scan, AI Extract, AI Recording Sticker, AI Menu Translation, AI Live Translation, AI Remix Collage, Popout 2.0, AI Flash Photography 3.0 जैसे फीचर्स से लैस है।

 

Oppo Reno 16 Oppo Reno 16c

डिस्प्ले 6.32 इंच, 120Hz 6.57 इंच, 120Hz

प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 MediaTek Dimensity 7300

स्टोरेज 12GB, 256GB 12GB, 256GB

कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 50MP 50MP + 50MP + 8MP, 50MP

बैटरी 6700mAh, 80W 7000mAh, 80W

OS Android 16, ColorOS 16 Android 16, ColorOS 16

Oppo Reno 16c के फीचर्स

ओप्पो के इस फोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन भी IP66, IP68, IP69 और IP69K ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

 

Oppo Reno 16यह फोन भी Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलता है। Reno 16c के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो प्रोट्रेट और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 50MP का कैमरा मिलता है।

Related Articles

Back to top button