OnePlus: 7000mAh की बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने इस साल का अपना सबसे सस्ता 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। फोन का लुक और डिजाइन भी लगभग एक जैसा ही है। OnePlus ने पिछले महीने ही OnePlus Nord 6 को भारत में लॉन्च किया था। यह फोन 9,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
OnePlus Nord CE 6 सीरीज की कीमत
OnePlus Nord CE 6 को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।
OnePlus Nord CE 6 Lite को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 22,999 रुपये और 25,999 रुपये है।
OnePlus Nord CE 6 को 8 मई से खरीदा जा सकेगा। वहीं, OnePlus Nord CE 6 Lite को 12 मई को सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स
वनप्लस का यह फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक की है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी मिलती है। फोन के डिस्प्ले में एडवांस क्रिस्टल गार्ड ग्लास दिया गया है। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है।
OnePlus Nord CE 6 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 8000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OxygenOS 16
फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K सर्टिफाइड है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में भी खराब नहीं होगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स
वनप्लस का यह फोन 6.72 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
| OnePlus Nord CE 6 Lite 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.72 इंच, LCD, 144Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 |
| स्टोरेज | 8GB, 256GB |
| बैटरी | 7000mAh, 45W |
| कैमरा | 50MP + 2MP, 8MP |
| OS | Android 16, OxygenOS 16 |
OnePlus Nord CE 6 Lite के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन भी मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810) प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा



