देश
‘One Nation One Election Bill’ आज लोकसभा में पेश होगा, बीजेपी ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

ONE NATION ONE ELECTION BILL :
आज लोकसभा सदन में एक देश एक चुनाव बिल पेश होगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल इसे पेश करेंगे। इसके बाद बिल को JPC के पास भेजा जाएगा। इस कमेटी में सत्ता पक्ष, विपक्ष और अन्य दलों के सदस्य होंगे। भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
ONE NATION ONE ELECTION BILL :
अर्जुन मेघवाल 2 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेंगे
इनमें ONOP विधेयक, जिसका आधिकारिक नाम संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 है और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल हैं।



