लाइफ़स्टाइल

हाथो में मेहंदी लगाते समय कभी ना करें यह गलतियां, जान लेंगे तो खूब रचेगा मेहंदी का रंग

हाथो में मेहंदी लगाते समय कभी ना करें यह गलतियां, जान लेंगे तो खूब रचेगा मेहंदी का रंग। आप भले ही दुल्हन हो या दूल्हा, मेहंदी हर कोई लगाता है। वही अब शादी का मौसम एक बार फिर से दस्तक देने वाला है और मेहंदी एक ऐसी रस्म है जो कि हर शादी में निभाई जाती है। मेहंदी की खुशबू से ही पता लग जाता है कि शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। मेहंदी का गहरा और जीवंत रंग पाने के लिए काफी धैर्य रखना होता है। आइए आपको बताते हैं कि मेहंदी लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

मेहंदी लगाते समय कभी ना करें यह गलतियां (Never make these mistakes while applying mehndi)

 

  • बाजार में आपको कई मेहंदी लगाने वाले कलाकार मिल जाएंगे। लेकिन आपको अपनी मेहंदी को बेहतरीन बनाने के लिए ग्राहकों से पूछना होगा।
  • आपको मेहंदी की गुणवत्ता का ख्याल रखना होगा। इस चीज को जांचे कि मेहंदी में किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल ना किया हो।
  • डिजाइन का चयन करना काफी महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आपकी शादी हो या आपके दोस्त की आपको मेहंदी के डिजाइन का खास ख्याल रखना चाहिए।
  • मेहंदी केवल आपकी हथेली तक ही सीमित नहीं है। इसलिए आपको एक ऐसी पोशाक पहननी चाहिए जिससे आपकी मेहंदी बेकार ना हो जाए। कुछ ऐसा पहने जिससे आप आराम से 3-4 घंटे बैठ सकती हैं।
  • आपको बता दें कि दो या तीन दिन पुरानी मेहंदी का रंग अलग ही आता है, बल्कि इतने ही दिन में मेहंदी का रंग आता है। इसलिए मेहंदी को शादी से कुछ दिन पहले लगाना चाहिए।
  • इस बात को जान लें कि आप अपने हाथों में मेहंदी के लग जाने के बाद लगभग 6 घंटों तक पानी का इस्तेमाल ना करें। आप हल्का सा सरसों का तेल या लौंग का तेल अपने हाथों में लगा सकती हैं।
  • इसके बाद मेहंदी को चाकू की मदद से हटाएं और अपने हाथों को कवर करके सोएं। इससे आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

ये भी पढ़े: Gold Ring : आपको रॉयल लुक देगी सोने की ट्रेंडी रिंग डिज़ाइन ,देखिये लेटेस्ट डिजाइन

Related Articles

Back to top button