देश

Nepal Protest: सोशल मीडिया पाबंदी पर मचा बवाल, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी; 14 लोगों की मौत…

Nepal Protest नेपाल की राजधानी काठमांडू की सड़कों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यहां हजारों की संख्या में Gen-Z लड़के और लड़कियां सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन के दौरान हिंसा के चलते 14 लोगों की मौत हो गई है। प्रदर्शनकारी संसद भवन परिसर में घुस गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की है और आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया है। नेपाल के विभिन्न शहरों में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ Gen-Z रिवोल्यूशन शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारी सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर बैन लगाए जाने की वजह से भड़के हुए है। इस दौरान भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

नेपाल के लोगों में है भारी आक्रोश

नेपाल की राजधानी काठमांडू में सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद तनाव फैल गया है। लोगों में भारी आक्रोश है। अभिव्यक्ति की आजादी की मांग वाले पोस्टर और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़प हुई। प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

पोखरा में भी लगा कर्फ्यू

नेपाल में हालात को देखते हुए दूसरे सबसे बड़े शहर पोखरा में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि SSB ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। भारत-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में SSB तैनात है।

 

Read more Chhatisgarh News : प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा उत्पादक के साथ-साथ बन रहे हैं ऊर्जा दाता : मुख्यमंत्री साय

 

9 लोगों की हुई मौत

Nepal Protestनेपाल पुलिस ने कहा, “काठमांडू में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।”

ख़बर शेयर करें:

Back to top button