देश

Nepal Avalanche: भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता…

Nepal Avalanche नेपाल के उत्तरपूर्वी इलाके में सोमवार को एक बड़ा हिमस्खलन (Avalanche) हुआ, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। हादसा यालुंग री (Yalung Ri) नामक पहाड़ी पर हुआ है, जिसकी ऊंचाई 5,630 मीटर है।

 

 

Read more Studds Accessories IPO: 2 दिन में 5 गुना हुआ सब्सक्रिप्शन, दांव लगाने को टूटे निवेशक, ग्रे मार्केट में मुनाफे के संकेत

 

 

रिपोर्टों के अनुसार, हिमस्खलन ने शिखर के बेस कैंप (Base Camp) को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कई विदेशी पर्वतारोही वहां मौजूद थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, चार लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

मृतकों में विदेशी और नेपाली नागरिक शामिल

Nepal Avalancheद काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इटालियन, और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले के जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी एसपी ग्यान कुमार महतो ने दी। यालुंग री की यह चोटी बागमती प्रांत के रोलवालिंग घाटी (Rolwaling Valley) में स्थित है।

Related Articles

Back to top button