NEET UG 2026: NEET UG 2026 का री-एग्जाम के लिए छत्तीसगढ़ के इन शहरों में बनाये गए सेंटर, इस दिन होगा एग्जाम

NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। (NEET UG 2026 Re-exam Updates) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था, जिसके बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
क्या होता है इंटिमेशन स्लिप?
सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है। इसमें उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में निर्धारित किया गया है। इससे छात्रों और उनके परिवारों को यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने में सुविधा मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET UG 2026 री-एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप 7 या 8 जून तक जारी की जा सकती है। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप
NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्लिप डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
NEET UG 2026उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए मान्य दस्तावेज नहीं है। (NEET UG 2026 Re-exam Updates) परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।


