NEET मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दी चेतावनी,कहा -छात्रों की मेहनत का सवाल है

NEET मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को चेतावनी दी है. कोर्ट ने कहा कि अगर 0.01% प्रतिशत भी किसी की खामी पाई गई तो हम उससे सख्ती से निपटेंगे. SC ने कहा कि ये छात्रों की मेहनत का सवाल है. हमें इसका एहसास है कि उन्होंने कैसे तैयारी की है. सुप्रीम कोर्ट ने NTA से कहा कि वह छात्रों की शिकायत को नज़रअंदाज न करे. अगर एग्जाम में वाकई कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार कर सुधारा जाए.
NEET मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दी चेतावनी,कहा -छात्रों की मेहनत का सवाल है
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कोई फ्राड के जरिए डॉक्टर बन भी जाता है तो कल्पना की जा सकती है कि वह समाज और सिस्टम के लिए कितना बड़ा खतरा है. SC ने कहा कि NTA छात्रों की शिकायत को न तो नज़रअंदाज करे और न उसे अन्यथा ले. गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें और एक्शन लें.
कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि एक एजेंसी से उम्मीद की जाती है कि वह निष्पक्ष नज़र आए. SC ने NEET परीक्षा को लेकर जुड़ी याचिकाओं पर NTA को नोटिस जारी किया. 8 जुलाई को बाकी याचिकाओं के साथ आगे सुनवाई होगी.
Read more : Vacancy 2024: सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, इस पद पर बंपर भर्ती,देखिए किस जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती
उधर, नीट पेपर लीक के सरगना संजीव मुखिया ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया है. 21 जून को संजीव मुखिया के बेल पर पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी. संजीव मुखिया बाप-बेटा पेपर लीक का मास्टरमाइंड है.
NEET मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दी चेतावनी,कहा -छात्रों की मेहनत का सवाल है
इस मामले पर विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है. आज आम आदमी पार्टी ने नीट परीक्षा परिणाम मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया.



