CG में नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, इतने जवान हुए घायल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG में नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला, इतने जवान हुए घायल

CG में नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार सुबह CRPF कैंप पर हमला कर दिया।

नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग में तीन जवानों के घायल होने की सूचना है।

इस कैंप को एक माह पहले ही खोला गया है। वारदात चिंतागुफा क्षेत्र में हुई है।

फिलहाल बाकी जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एलमागुंडा में CRPF कोबरा बटालियन का कैंप है।

इस पर सुबह करीब 6.10 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

अचानक हुए इस हमले पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

दोनों ओर से हुई फायरिंग के कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग निकले।

हालांकि अभी इस हमले को लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

CG में नक्सलियों का CRPF कैंप पर हमला: नक्सलियों की इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल हेमंत चौधरी, कांस्टेबल बसप्पा और कांस्टेबल ललित बाघ घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी जवान CRPF 2nd बटालियन के बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button