छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

ACCIDENT: मौत बनकर सड़क पर दौड़ी कार, युवक की मौत, रास्ते में जा रहे लोगों को भी कुचला

ACCIDENT: Raipur होली की खुमारी में रविवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें एक 20 साल के युवक की जिंदगी चली गई।

नशे के शौक और लापरवाह ड्राइविंग के चक्कर में एक युवक ने कई राहगीरों को भी घायल किया।

इस नशेबाज ड्राइवर को पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बूढ़ा तालाब के ठीक सामने कैलाशपुरी वाली सड़क पर मजार के सामने

देव राजपाल नाम का यह ड्राइवर नशे में अपनी एसयूवी को ड्राइव कर रहा था।

रात के वक्त लहराती हुई गाड़ी मौत बनकर तांडव कर रही थी।

सड़क के किनारे टहल रहे लोगों को घायल करते हुए यह गाड़ी आगे बढ़ी।

इस हादसे में 3-4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ACCIDENT:सामने से आ रहे गुपचुप ठेले वाले को भी गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर की वजह से पूरा ठेला पलट गया और उसमें उसमें रखा सामान कई फीट दूर जा गिरा । ठेले को संभाल रहे 20 साल के लक्ष्मीकांत दोहरे को कुचलती चलती हुई गाड़ी आगे बढ़ गई। मौके पर ही लक्ष्मीकांत की मौत हो गई। कैलाशपुरी इलाके का ही रहने वाला लक्ष्मीकांत गुपचुप बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाया करता था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button