देश

Naxalite Attack: झारखंड में IED ब्लास्ट से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल…

Naxalite Attack: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केपर हमला कर दिया है। आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए है। हादसे में घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची शिफ्ट किया गया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तलाशी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोट और हथियार जब्त किए थे। इतना बड़ा जखीरा पकड़ा जाने के बाद तलाशी अभियान चल रहा था।

घायल जवानों को रांची किया शिफ्ट

कोल्हान के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने इस घटना की जानकारी दी है। मनोज रतन ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके की है। बुधवार को सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे। इस दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची लाया गया है।

 

डीजीपी बोले, तीन जवान हुए है घायल

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा, हमारे तीन जवान घायल हुए हैं। हमारे एक रेडियो ऑपरेटर के पैर में गंभीर चोट आई है। हमारे डॉक्टर ने हमें बताया है कि वो कुछ सर्जरी करेंगे और उसे स्थिर करने की कोशिश करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम उसे तुरंत एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज सकते हैं। डॉक्टर जो भी फैसला लेंगे, हम वही करेंगे। हम पूरी तरह से अपने जवानों के साथ खड़े हैं। डीजीपी ने आगे कहा कि उनके (नक्सलियों) पास कोई गोला-बारूद नहीं है। हम उनके खिलाफ़ कार्रवाई कर रहे हैं। पहले भी कार्रवाई हुई है, कई मारे गए हैं और जो बचे हैं उन्हें 31 मार्च तक पकड़ लिया जाएगा या मार दिया जाएगा।

 

जवानों ने जब्त किया था हथियारों का जखीरा

Naxalite Attackआपको बता दें कि एक दिन पहले ही सीआरपीएफ जवानों को हथियारों का एक जखीरा मिला था। सर्च अभियान के दौरान जवानों को देसी पिस्तौल एक, देसी काबाईन एक, देसी बोल्ट एक्शन राइफल , 303 राउंड 13, 7.62 एमएम का राउंड आठ, 7.62 एसएलआर पिस्टन रॅाड एक, 10 किलो के दो आईईडी, डुअल डेटोनेटर ड्यूब 29 नग (58 नग डेटोनेटर,), तीन वॉकी टॉकी जब्त किए थे। इनके अलावा तीन कॉर्डेक्ट वायर , छह नक्सली वर्दी के कपड़ा, दो नक्सली बैनर, स्पाइक रॉड 95 पीस, कंटेनडर के साथ रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें भी मिली।

Related Articles

Back to top button