Nalanda Stampede News: बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़, 8 लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

Nalanda Stampede News: बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Nalanda Stampede News बिहार के नालंदा से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई है। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हैं।

 

Read more Summer Special Trains: 1 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा ये फायदा

 

क्या है पूरा मामला?

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में शीतला मंदिर में आज मंगलवार की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान पूजा करने के क्रम में भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?

Nalanda Stampede Newsघटना के दौरान मौजूद एक युवक ने बताया, “आज सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। सब कुछ पूजा-पाठ सही चल रहा था। अचानक भगदड़ मच गई और ये पता ही नहीं चला कि ऐसा क्यों हुआ। लोग इधर उधर भागने लगे। भीड़ की व्यवस्था के लिए वहां बैरिकेडिंग भी थी और लाइनिंग भी थी। भीड़ की सुरक्षा में भी लोग मौजूद थे। लेकिन पता नहीं किसने शोर मचाया और लोग इधर-उधर भागने लगे। ये मेला सदियों से चला आ रहा है। हर बार सब सही होता है। इस बार पता नहीं कैसे ये भगदड़ मच गई।”

Related Articles

Back to top button