नहाते समय इन चीजों के इस्तेमाल से पुरे दिन मिलेगी ताजगी , जाने कैसे
नहाते समय इन चीजों के इस्तेमाल से पुरे दिन मिलेगी ताजगी , जाने कैसे

नहाते समय इन चीजों के इस्तेमाल से पुरे दिन मिलेगी ताजगी , जाने कैसे : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्किन की साफ-सफाई भी जरूरी होती है। स्किन की अच्छे से साफ-सफाई करने से ना सिर्फ हम स्वस्थ रहते हैं, बल्कि इससे हमारे शरीर की थकान भी दूर होती है। साथ ही स्किन पर होने वाली परेशानियां गायब होती है। स्किन की अच्छे से सफाई करने के लिए नियमित रूप से नहाना जरूरी होता है। नहाने से ना सिर्फ हमारी स्किन साफ होती है, बल्कि इससे शरीर की थकान दूर होती है। साथ ही दिमाग भी तरोताजा फील करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे चीज़ो के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप पूरा दिन ताजगी महसूस करेंगे।
नहाते समय इन चीजों के इस्तेमाल से पुरे दिन मिलेगी ताजगी , जाने कैसे
नीम के पत्ते :
एक गिलास पानी में 8-10 नीम की पत्तियां उबाल लीजिए। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इसे छानकर ताजे पानी की बाल्टी में मिलाकर नहा लें। इससे हर तरह के स्किन इंफेक्शन से राहत मिलेगी और शरीर में सूजन भी कम होगी।
यह भी पढ़े :Nail Care : आपके नाख़ून भी हो रहे ख़राब ,अपनाये घरेलु उपाय
नींबू पानी :
नहाने के पानी में नींबू का पानी डालना बहुत ही अच्छा होता है। पानी में नींबू का रस डालकर नहाने से पसीने की बदबू खत्म हो जाती है। यह बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसके साथ ही बॉडी में एनर्जी बूस्ट करता है। यह आपको फ्रेश फिल कराता है।
गुलाब जल :
गुलाब जल का स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके इस्तेमाल से पसीने में आने वाली बदबू से राहत पाया जा सकता है। अगर आप गुलाब जल को पानी में मिक्स करके नहाते हैं, तो इससे स्किन की परेशानी दूर होगी। साथ ही पसीने में आने वाली बदबू से भी निजात पा सकेंगे।
सेंधा नमक :
सेंधा नमक और फिटकरी के पानी से नहाने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। इसके साथ ही शरीर की थकान भी दूर होगी। अगर आपको मसल्स पेन हो रहा है, तो इस पानी से जरूर नहाएं। एक पानी से भरे बाल्कि में 1 चम्मच फिटकरी और सेंधा नमक मिक्स करें। इस पानी में नहाने से आपकी सारी समस्या दूर होगी।
यह भी पढ़े :अस्वगंधा से अंग अंग में ताकत भरता है



