Mustafabad Building Collapsed: दिल्ली में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबने की आशंका…

Mustafabad Building Collapsed दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 28 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। इस बिल्डिंग मे कई परिवार रहते थे। एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस की टीम लगातार 6 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन मे जुटी हुई है। ।
करीब 12 लोग अभी भी फंसे
DIG ऑपरेशन NDRF मोहसिन शहीदी ने बताया कि अभी स्थानीय लोगों से हमें सूचना मिली है कि करीब 12 लोग फंसे हैं, जिसमें से 3 बच्चे हैं। NDRF, दिल्ली फायर सर्विस सहित अन्य एजेंसी लगी हुई है। कंजेस्टेड जगह होने के कारण भारी मशीनों को आने जाने में बाधा हो रही है। NDRF की 2 टीम तैनात है। वहीं, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
इमारत ढहने का CCTV आया सामने
मुस्तफाबाद इलाके में बिल्डिंग गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि आधी रात को बिल्डिंग तास के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत गिरने से धुंआ-धुंआ सा हो गया। जब बिल्डिंग गिरी उस समय रात के दो बजकर 39 मिनट हो रहे थे।
हादसे में छह लोगों की मौत
हादसे में छह लोगों की मौत
बताया जा रहाहै कि इमारत ढहने के समय इसके अंदर 20 से अधिक लोग थे, जिनमें से 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमे से छह लोगों को मृत घोषित किया गया है। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए के रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जो इमारत गिरी है वह चार मंजिला एल आकार की थी।
मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया कि इमारत रात करीब 2.30 से 3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
Mustafabad Building Collapsedदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियाँ सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।