देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

Mumbai BMW Accident: मुंबई (Mumbai) के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क (Road Accident) हादसा हो गया। तेज रफ्तार BMW कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

सुबह करीब 5:20 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार, 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। दुर्घटना मरीन ड्राइव (Marine Drive) से हाजी अली की ओर जाने वाले कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज (Lala College) के सामने लोटस जेट्टी के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, BMW कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान उसने सड़क पर मौजूद पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिल ने के बाद घायलों को इलाज के लिए नायर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धीर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

ये भी पढ़ें: Naxal encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर

 

चालक हिरासत में, हादसे की जांच जारी

Mumbai BMW Accidentहादसे के बाद पुलिस ने BMW चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और इसमें चालक की क्या भूमिका रही

ख़बर शेयर करें:

Back to top button