देश

MP News: बड़ा हादसा! मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने मारी टक्कर,14 लोगो की मौत, दर्जनों हुए घायल!

MP News:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रात करीब 1 बजे इस शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया. इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई है और अब तक 39 घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. वहीं लोगों को कुचलने के बाद ट्रक बेकाबू होकर मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकराकर पलट गया. ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह हादसे की पुष्टि की है और केस दर्ज कराके जांच शुरू कर दी है. ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौके पर पहुंचीं और RTO से ट्रक की जांच कराने का आदेश दिया है.

Read More: Saudi Helicopter Crash: आग का गोला बनाकर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर फिर हो गया क्रैश, जानें कितनों लोगों की हुई मौत

ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह के मुताबिक 

यह घटना छिनोर रोड पर हुआ है. छिनोर की ओर से मंदिर आने वाली ढलान वाली सड़क पर ज्यादातर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, जिसे नवरात्रि के दिनों में वाहनों के लिए बंद किया हुआ था. लेकिन रात करीब 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक आया, जिसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका. लेकिन ट्रक बैरिकेड तोड़कर निकल गया और भीड़ में घुसकर लोगों को कुचलते हुए निकल गया. इसके पश्चात वह मंदिर की बाहरी दीवार से टकरा गया. हादसे में 14 लोगों ने जान गंवाई है और 5 से ज्यादा घायलों को फ्रैक्चर हुआ. हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें लगी हैं.

 

Read More: Navratri Foods: नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो खाएं मखाना लड्डू और दिनभर शरीर में पाए फूल एनर्जी, जाने बनाने की असाना रेसिपी

हादसा कि क्या? है वजह

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, यह घटना रात करीब 1:30 बजे को खबर मिली थी और मौके पर पहुंची तो वहां का मंजर काफी खौफनाक था. नवरात्रि के चलते मंदिर के आस-पास बैरियर और पुलिस चेकपॉइंट थे. लेकिन ट्रक बैरिकेड तोड़कर मंदिर के बंद रास्ते पर पहुंच गया. ऐसा क्यों, कैसे और किसकी लापरवाही से हुआ, इसकी जांच करने का निर्देश दिया है. ट्रक किसका है, कहां से कहां जा रहा था, ड्राइवर कौन था और क्या वह नशे में था? इस सवालों का जवाब तलाशने के लिए RTO को निर्देश दिया है. क्या ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई थी, जो बाईं ओर मुड़ते हुए अनियंत्रित हो गया. सुरक्षा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के लिए कड़ी से कड़ी एक्शन लिया जाएगा.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button