स्वास्थ्य
Navratri Foods: नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो खाएं मखाना लड्डू और दिनभर शरीर में पाए फूल एनर्जी, जाने बनाने की असाना रेसिपी

Navratri Foods: यदि इस नवरात्री आपने भी माँ दुर्गा का उपवास रखा है तो आपको आपने खानपान पर काफी ध्यान देना पड़ता होगा, जिससे शरीर में ताकत बनी रहे. ज्यादातर लोग रामदाना लड्डू का सेवन करते हैं, लेकिन कई लोगों को मन होता है कि वह कुछ ऐसा बनाकर खाएं, जिसे बनाना सरल हो और स्वाद भी अच्छा हो. इतना ही नहीं, आपकी इस क्रेविंग को पूरी करने के लिए आज हम आपके लिए एक स्वादिष्ट और शरीर को ताकत देने वाली ऐसे लड्डू की रेसिपी लाए हैं, जिसे बनाना काफी सरल है और इसका स्वाद भी बेहद खास होता है. इस लड्डू को बनाने के लिए आपको न तो घंटों चाशनी बनाने की झंझट होगी. और न ही दूध-मावा की आवश्यकता है. यह पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बनते हैं जो प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं आप कैसे ये खास लड्डू बना सकते हैं.
नवरात्रि स्पेशल लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप सूखा नारियल
- 1.5 कप (60 ग्राम) मखाना
- 1/4 कप खरबूजे के बीज
- 1/4 कप सूरजमुखी के बीज
- 1/4 कप कद्दू के बीज
- देसी घी-3 से 4 छोटे चम्मच
- 1/2 कप बादाम
- 1/4 कप काजू
- 2 से 3 छोटे चम्मच किशमिश
- इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- गुड़- 250 ग्राम

नवरात्रि स्पेशल मखाना-ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की सरल विधि
- इस लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 1, 1/2 कप मखाने लें और उसे कड़ाही में 1 छोटा चम्मच देसी घी डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें. फिर इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब 1 कप सूखे नारियल को कद्दूकस कर लें. इसे धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक उसे हल्का भूनें. ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले.
- अब आधा कप बादाम को हल्का भून लें. इसके बाद 1/4- 1/4 कप खरबूजे, सूरजमुखी और कद्दू के बीज को अलग-अलग हल्का रोस्ट कर लें.
- अब 1/4 कप काजू को भी कड़ाही में हल्का भून लें. सभी भुनी हुई चीजों को ठंडा होने दे.
- अब मखाने, बादाम, तीनों तरह के बीज और काजू को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. आप चाहें तो इन्हें हल्का बारीक भी पीस सकते हैं.
- अब पिसे हुए मिश्रण में भुना नारियल, 2-3 छोटे चम्मच किशमिश और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद एक पैन में 250 ग्राम गुड़, 2 बड़े चम्मच पानी और 2 छोटे चम्मच देसी घी डालें और धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं. हल्का उबाल आने पर गैस बंद कर दें.
- अब तैयार गुड़ के मिश्रण को मखाने और ड्राई फ्रूट्स वाले मिश्रण में डालें और चम्मच की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं, ताकि गुड़ सभी सामग्री से अच्छे से मिल जाए.
- मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाए और हाथों से सहने लायक रहे, तो हाथों की सहायता से गोल-गोल लड्डू बना लें. यदि मिश्रण सूखा लगे और लड्डू न बंधें, तो आवश्यकता के अनुसार 1-2 छोटे चम्मच दूध मिला सकते हैं.
- इस तरह आपके स्वादिष्ट मखाना-ड्राई फ्रूट लड्डू तैयार हो जाएंगे.
Follow Us