Mp की महिला का छत्तिसगढ़ में 4 लोगो ने किया गैंगरेप। दो आरोपी गिरफ्तार... – RGH NEWS
अन्य खबर

Mp की महिला का छत्तिसगढ़ में 4 लोगो ने किया गैंगरेप। दो आरोपी गिरफ्तार…

CG News छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मध्यप्रदेश की एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 4 आरोपी उसे रिक्शे में बैठाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उससे गैंगरेप किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय महिला अंबिकापुर में मजदूरी करने आई थी। रविवार शाम को वह बस स्टैंड में ही थी। वो कही जाने के लिए गाड़ी देख रही थी। उसी समय 4 आरोपी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने उससे कहा था कि हम तुम्हें रिक्शा दिलवा देंगे। तुम उसमें बैठकर चली जान।

 

ये बात सुनकर महिला उनकी बातों में आ गई। फिर आरोपी उसे अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद वह इलाका सुनसान था। इसी का फायदा उठाकर 3 लोगों ने उससे गैंगरेप किया है। वहीं एक आरोपी ने बाकी के आरोपियों के साथ दिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले थे।

 

Also Read जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर…

 

2 आरोपी गिरफ्तार

CG News उधर महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया है कि महिला मध्यप्रदेश के कोतमा इलाके की रहने वाली है। इस मामले में सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button