Moto G37 5G: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Moto G37 5G: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G37 5G Motorola ने 7000mAh बैटरी वाला फोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला ने G सीरीज के दो सस्ते फोन Moto G37 और Moto G37 Power को पेश किया है। ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आते हैं। ये दोनों ही फोन 6.67 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। ये फोन पिछले साल आए Moto G36 सीरीज के अपग्रेड होंगे।

 

Moto G37, Moto G37 Power की कीमत

Moto G37 और Moto G37 Power को एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 4GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। Moto G37 की कीमत EUR 249 यानी लगभग 27,000 रुपये है। वहीं, Moto G37 Power की कीमत EUR 279 यानी लगभग 31,000 रुपये है। ये दोनों फोन फिलहाल यूरोपीयन मार्केट में पेश किए गए हैं। इन्हें जर्मनी में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Moto G37 को पेनाटोन फ्यूचिया रेड, पेनाटोन इंपेनेट्रेबल और पेनाटोन नॉटिकल कलर में लॉन्च किया गया है Moto G37 Power को पेनाटोन केपरी, पेनाटोन नॉटिकल ब्लू और पेनाटोन इंपेनेट्रेबल कलर में खरीदा जा सकता है।

 

Moto G37, Moto G37 Power के फीचर्स

मोटोरोला के ये दोनों फोन 6.67 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है। इनके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। मोटोरोला के ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करते हैं। फोन में 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Moto G37 Power में 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

 

read more Share Market Holiday: क्या कल शुक्रवार 1 मई को शेयर मार्केट बंद रहेगा? देखिए छुट्टियों की लिस्ट

 

 

Moto G37 और Moto G37 Power के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। वहीं, फोन में एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 8MP का कैमार मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ये फोन WiFi, Bluetooth, USB Type C, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स से लैस हैं।

 

Moto G37 5G 5200mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 20W टर्बो चार्जिंग फीचर दिया गया है। वहीं, Moto G37 Power में 7000mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। ये दोनों फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button