Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

Moscow Terrorist Attacks: मॉस्को आतंकी हमले में अब तक 143 लोगो की मौत,सरकार ने घोषित किया एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Moscow Terrorist Attacks मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हमलावरों ने एक कॉन्सर्ट हॉल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 143 लोगों की मौत हो गई। अब तक इस मामले में 4 आंतकी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रूस की सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह हमला यूक्रेन से जुड़ा है, हालांकि इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने शनिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि हिरासत में लिए गए 11 लोगों में से चार लोग सीधे इस हमले में शामिल थे। कुछ दिन पहले ही देश में हुए चुनाव में जीत हासिल कर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत किया था। रूस की जांच समिति ने कहा कि चारों संदिग्धों को पश्चिमी रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में रोका गया। यह क्षेत्र ‘यूक्रेन की सीमा से ज्यादा दूर नहीं’ है। राज्य समाचार एजेंसी तास ने रूस की एफएसबी का हवाला देते हुए कहा कि चारों ने सीमा पार कर यूक्रेन जाने की योजना बनाई थी और वहां उनके ‘संपर्क’ थे। टैस के अनुसार, एफएसबी के प्रमुख ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को गिरफ्तारियों के बारे में जानकारी दी। इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकवादी हमला माना जा रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश का यूक्रेन के साथ युद्ध तीसरे साल भी जारी है।

यूक्रेन ने आरोपों को किया खारिज
हमले के तुरंत बाद कुछ रूसी सांसदों ने यूक्रेन पर उंगली उठाई। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोदोल्याक ने किसी भी संलिप्तता से इनकार किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”यूक्रेन ने कभी भी आतंकवादी तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया है। इस युद्ध में सब कुछ जंग के मैदान पर ही तय होगा।’रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ‘क्रेमलिन’ ने बताया कि हमलावरों के ‘क्रोकस सिटी हॉल’ में हमला करने के कुछ ही मिनट बाद पुतिन को इस बारे में सूचित कर दिया गया था। यह हॉल मॉस्को के पश्चिमी छोर पर स्थित एक बड़ा संगीत स्थल है, जिसमें 6,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं। यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी।

सुरक्षा कर्मियों के पास नहीं थी बंदूकें
रूसी मीडिया ने बताया कि समारोह स्थल की सुरक्षा में तैनात कर्मियों के पास बंदूकें नहीं थीं और उनमें से कुछ हमले की शुरुआत में ही मारे गए। कुछ रूसी समाचार संगठनों ने बताया कि हमलावर विशेष बलों और दंगा रोधी पुलिस के आने से पहले ही भाग गए। खबरों में कहा गया है कि पुलिसकर्मी उन कई वाहनों की तलाशी ले रहे हैं जिन्हें हमलावरों ने फरार होने में इस्तेमाल किया होगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मॉस्को में शनिवार सुबह सैकड़ों लोग रक्त और प्लाज्मा दान करने के लिए कतारों में खड़े रहे।

संयुक्त राष्ट्र ने की हमले की निंदा
Moscow Terrorist Attacks संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को इस ‘‘जघन्य और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले’’ की निंदा की और दोषियों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी कड़े से कड़े शब्दों में आतंकवादी हमले की निंदा की। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अक्टूबर 2015 में इस्लामिक स्टेट ने सिनाई में रूस के एक यात्री विमान को निशाना बनाया था जिसमें विमान में सवार सभी 224 यात्रियों की मौत हो गयी थी। इनमें से ज्यादातर मिस्र से छुट्टियां मनाकर लौट रहे रूसी नागरिक थे

 

Related Articles

Back to top button