देश

Modi Cabinet Meeting Decision: मोदी कैबिनेट का बढ़ा फैसला, देश में 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मिली मंजूरी, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार…

Modi Cabinet Meeting Decision बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट मीटिंग की प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि- “केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के जेवर में देश की छठी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री बनाने की मंजूरी दी है। यह फैक्ट्री एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन कंपनी मिलकर बनाएंगे, और इसमें करीब 3,706 करोड़ का निवेश होगा। यह उत्तर प्रदेश की पहली चिप बनाने वाली फैक्ट्री होगी। इस फैक्ट्री में डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स बनाए जाएंगे, जो मोबाइल, लैपटॉप, कार, पीसी और अन्य डिस्प्ले वाले उपकरणों में इस्तेमाल होते हैं।

 

पूरे देश में फैलेगा सेमीकंडक्टर उद्योग

ये फैक्ट्री भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मजबूत बनाने की योजना का हिस्सा है। इसमें चिप डिजाइन, निर्माण, टेस्टिंग, पैकेजिंग और सप्लाई चेन शामिल हैं। देश में पहले से पांच सेमीकंडक्टर यूनिट्स गुजरात और असम में बन रही हैं। यह छठी यूनिट उत्तर प्रदेश में बनेगी, जिससे पूरे देश में यह उद्योग फैलेगा। आप को बता दें कि, भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से निर्माण किया रहा है। एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा।

 

युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह प्रोजेक्ट न केवल नौकरियां देगा, बल्कि भारत के टैलेंट को तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस फैक्ट्री से हर महीने 20,000 वेफर्स (चिप्स की पतली परतें) बनेंगी, और हर महीने 3.6 करोड़ यूनिट्स बनाने की क्षमता होगी। इससे करीब 2,000 नौकरियां भी मिलेंगी। आपको बता दें कि सेमीकंडक्टर चिप्स आज हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए जरूरी हैं। इस फैक्ट्री से भारत इस महत्वपूर्ण उद्योग में आत्मनिर्भर बनेगा।

 

Read more Chhattisgarh Samachar: साय कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, कलाकारों और साहित्यकारों को अब 5 हजार रुपए तक पेंशन देगी सरकार…

 

 

चिप्स के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाएगी फैक्ट्री

भारत में लैपटॉप, मोबाइल, सर्वर, मेडिकल उपकरण, रक्षा उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह फैक्ट्री इस मांग को पूरा करने में मदद करेगी। कोविड के दौरान चिप्स की कमी से पता चला कि अपने देश में चिप्स बनाना कितना जरूरी है। यह फैक्ट्री देश को चिप्स के लिए आत्मनिर्भर बनाएगी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और नई तकनीक को बढ़ावा मिलेगा।

 

HCL और फॉक्सकॉन मिलकर बनाएंगे

Modi Cabinet Meeting Decisionएचसीएल को हार्डवेयर बनाने का लंबा अनुभव है, और फॉक्सकॉन इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनी है। यह फैक्ट्री 2027 से चिप्स बनाना शुरू करेगी। यहाँ हर महीने 20,000 वेफर्स (चिप्स की पतली परतें) बनेंगी, और 3.6 करोड़ चिप्स हर महीने तैयार होंगी। ये चिप्स मोबाइल, लैपटॉप, कार, पीसी और अन्य उपकरणों में इस्तेमाल होंगी। देश में पहले से पांच सेमीकंडक्टर यूनिट्स गुजरात और असम में बन रही हैं, और उनमें से एक इस साल शुरू हो सकती है। इस नई फैक्ट्री से भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग और मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button