पार्टी में गई नाबालिग से मर्सडीज कार में हुआ गैंगरेप,विधायक का बेटा भी शामिल! – RGH NEWS
देश

पार्टी में गई नाबालिग से मर्सडीज कार में हुआ गैंगरेप,विधायक का बेटा भी शामिल!

minor gang raped in car: हैदराबाद, 03 जून 2022। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक नाबालिग के साथ मर्सडीज कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में हाई प्रोफाइल नाम भी शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है

minor gang raped in car: पुलिस ने बुधवार को जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हाई प्रोफाइल मामले के तथ्य की पुष्टि करते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि घटना शनिवार की है, शुरुआती जानकारी के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354,323 IPC, 9,10 POCSO ACT 2012 के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 17 वर्षीय पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी 376 की धारा को भी जोड़ दिया है।

छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड के रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना ​परिणाम

सिर्फ एक आरोपी को पहचानती है पीड़िता

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने दोस्तों के बुलाने पर एक पार्टी में शामिल होने गई थी, सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में पीड़िता के साथ एक विधायक का बेटा और अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष मौजूद थे। फिलहाल, पीड़िता केवल एक आरोपी की पहचान कर सकती है और उसका नाम भी बता सकती है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी भी नाबालिग है।

28 मई को पार्टी में गई थी नाबालिग

पीड़िता के पिता की ओर से जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए गए FIR में कहा गया है कि 28 मई को उनकी बड़ी बेटी एक पार्टी में गई थी, एम्नेशिया एंड इनसोम्निया पब, रोड नंबर 36, जुबली हिल्स में उनकी बेटी के दोस्त सूरज और हादी ने पार्टी का आयोजन किया था जिसमें उसे बुलाया गया था।

पीड़िता के पिता ने बताया है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लाल रंग की मर्सिडीज कार में कुछ लोगों ने मेरी बेटी को पब से निकाला, इस दौरान एक इनोवा कार भी बाहर निकली। कार सवार लोगों ने मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया, तब से मेरी बेटी सदमे में है। फिलहाल, वह पूरी घटना का खुलासा करने में असमर्थ है। पीड़िता की पिता ने कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button