Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब इतने रुपये महंगा हो गया मिल्क, यहां जानें पूरी डिटेल – RGH NEWS
बिजनेस

Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब इतने रुपये महंगा हो गया मिल्क, यहां जानें पूरी डिटेल

Milk Price Hike आम आदमी का महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दोनों कंपनियों ने प्रति लीटर 2 रुपये तक कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई कीमत 14 मई यानी गुरुवार से ही लागू हो जाएंगी.

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगी. अमूल ने दूध के ये दाम पूरे भारत में बढ़ाए हैं. नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी. यानी गुरुवार से ही अमूल का एक लीटर वाला पैकेट 2 रुपये महंगा मिलेगा.

कीमतों में यह ताजा बदलाव अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होगा, जिनमें अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय का दूध शामिल हैं.

read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ रेलयात्रियों को बड़ा झटका…रेलवे ने फिर 77 ट्रेनों को किया रद्द, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है. मदर डेयरी के दूध की बढ़ी हुई कीमतें भी गुरुवार से ही लागू होंगी.

Milk Price Hikeमदर डेयरी ने बताया कि एक साल में किसानों से दूध खरीद की कीमत बढ़ने के बावजूद इसका असर ग्राहकों पर पड़ने नहीं दिया गया. कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई लागत के कारण कीमत बढ़ाई गई है

Related Articles

Back to top button