टेक्नोलोजी

MG Hector Facelift: ADAS की सेफ़्टी के साथ MG Hector Facelift भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

MG Hector Facelift उंगलियों से म्यूजिक ट्रैक व वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकता है. इसके अलावा डिजिटल ऑटो की, प्रॉक्सिमिटी लॉक-अनलॉक, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, हॉरिजॉन्टल AC वेंट्स और Infinity by Harman साउंड सिस्टम भी दिया गया है. इंफोटेनमेंट सिस्टम में VRAM मॉड्यूल मिलता है, जिसे 10GB तक बढ़ाया जा सकता है.

 

सीटिंग ऑप्शन और वेरिएंट्स

 

MG Hector Facelift को कंपनी ने 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया है. कुल मिलाकर इसमें 6 वेरिएंट मिलते हैं. 5-सीटर में Style, Select Pro, Smart और Smart Pro वेरिएंट हैं, जबकि 7-सीटर में Savvy Pro और Sharp Pro ऑप्शन दिए गए हैं. यह SUV 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन में आती है.

 

 

MG Hector Facelift की कीमत.

इंजन और परफॉर्मेंस

 

नई Hector Facelift में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 141 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फिलहाल डीजल वर्जन से जुड़ी जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है और इसके डिटेल्स बाद में जारी किए जाएंगे.

 

read more BJP Election: इन राज्यों के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान किया, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी?

 

 

सेफ्टी फीचर्स पर खास ध्यान

 

MG Hector Faceliftसेफ्टी के मामले में MG ने इस बार कोई समझौता नहीं किया है. Hector Facelift में Level 2 ADAS, छह एयरबैग, और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही कंपनी 3-3-3 वारंटी पैकेज भी दे रही है, जिसमें 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 3 फ्री लेबर सर्विस शामिल हैं.

 

Related Articles

Back to top button