Meenal choubey: छत्तीसगढ़ में BJP का शक्ति प्रदर्शन: मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे आज करेंगे नामांकन…

Meenal choubey छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। महापौर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे आज नामांकन दाखिल करेंगी। इसके साथ ही 70 पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली भी BJP कार्यालय से शुरू होगी। इस रैली में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और रायपुर जिले के सभी BJP विधायक मौजूद रहेंगे।
नामांकन रैली की तैयारी
नामांकन रैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रैली (Raipur Nagar Nigam Chunav) में शामिल होने वाली गाड़ियों को फूल और फ्लेक्स से सजाया जा रहा है। कुल 5 सजी हुई गाड़ियों के साथ यह रैली BJP कार्यालय से शुरू होकर नामांकन केंद्र तक जाएगी। इस दौरान महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और अन्य पार्षद प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
मीनल चौबे का राजनीतिक सफर
मीनल चौबे को BJP ने रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। 53 वर्षीय मीनल तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और वर्तमान में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति में कदम रखा और लगातार पार्टी में सक्रिय रही हैं। मीनल को BJP के वरिष्ठ नेता और विधायक राजेश मूणत का समर्थन प्राप्त है।
राजनीतिक समीकरण
रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा है, जिसके चलते पार्टी नगर निगम चुनाव (Raipur Nagar Nigam Chunav) में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है।
Meenal choubeyहालांकि, कांग्रेस ने दीप्ति दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। प्रमोद दुबे के कार्यकाल की छवि का लाभ दीप्ति को मिल सकता है, लेकिन BJP के मजबूत संगठन और मीनल चौबे के अनुभव के आगे उनकी राह आसान नहीं होगी।